Saturday 7th of March 2026 08:45:01 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2025 7:20 PM |   262 views

छठ पर्व का अवकाश 28 अक्टूबर को

कुशीनगर-जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि वर्ष 2025 की अवकाश सूची में जनपद कुशीनगर हेतु छठ पूजा पर्व का स्थानीय सार्वजनिक अवकाश पूर्व में दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था।
 
परंतु स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद कुशीनगर में छठ पूजा (परायण) का पर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।
 
जिलाधिकारी ने पूर्व घोषित अवकाश तिथि में संशोधन करते हुए अब 28 अक्टूबर 2025 को स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
 
इस संबंध में आवश्यक निर्देश सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Facebook Comments