Saturday 7th of March 2026 05:26:10 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Aug 2025 7:27 PM |   401 views

अपनी छत पर फहराए तिरंगा, दिल में जगाए देशभक्ति की लौ

कानपुर -स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार पहले से भी भव्य होने जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कानपुर नगर को चार लाख झंडों की सिलाई का लक्ष्य मिला है। इस जिम्मेदारी को जनपद की 465 महिलाओं ने अपने कुशल हाथों में ले लिया है। 40 संकुल स्तरीय संघों से जुड़े 146 स्वयं सहायता समूहों में मशीनों की घरघराहट के साथ देशभक्ति की धुन गूंज रही है। प्रतिदिन औसतन 55 हजार तिरंगे तैयार हो रहे हैं, जिन्हें शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में वितरित किया जाएगा।
 
इन झंडों को विकास खंड कार्यालयों के माध्यम से ग्राम प्रधानों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे 13 से 15 अगस्त के बीच जनपद का हर घर तिरंगे से सजे। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं न केवल झंडा बना रही हैं, बल्कि वे हर सिलाई में गर्व और समर्पण भी बुन रही हैं।
 
अभियान के तहत जिले में तीन चरणों में कार्यक्रम चल रहे हैं। पहले चरण में विद्यालयों और संस्थानों में वाद-विवाद, चित्रकला और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। तीसरे और अंतिम चरण में 15 अगस्त को भव्य ध्वजारोहण, सभी सरकारी व निजी भवनों पर तिरंगा फहराने की योजना है। नागरिकों को harghartiranga.com पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
 
डीसी एनआरएलएम सुधा देवी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दिन-रात मेहनत करके समय पर लक्ष्य पूरा कर रही हैं। उनका समर्पण और लगन ही इस अभियान को सफलता की ओर ले जा रहा है।
 
मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता की गौरवगाथा को याद करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सामूहिक उत्सव है। हमारे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और इस ऐतिहासिक कार्य में गर्व से योगदान दे रही हैं।
Facebook Comments