Saturday 7th of March 2026 10:25:07 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2025 7:17 PM |   197 views

आपदा प्रभावित परिवारों के साथ है योगी सरकार..बाल्य सेवा योजना अंतर्गत बच्चों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500-2500 रुपए

लखनऊः  प्रदेश सरकार नागरिकों के हर सुख दुख में साथ है। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ हर उस सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा जिसके वे पात्र हैं। इस संबंध में गाजियाबाद जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ये बातें समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने शनिवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहीं। दो दिन पूर्व आए तूफान में गाजियाबाद के रसूलपुर सिकरोड़ा, ब्लॉक रजापुर निवासी मुजम्मिल (40) और ग्राम खोड़ा निवासी भानू देवी की असमय मृत्यु हो गई थी।

शनिवार को प्रभारी मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बाल्य सेवा योजन के अंतर्गत बच्चों को 2500-2500 रूपये प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दिवंगत मुजम्मिल की पत्नी को विधवा पेंशन का लाभ मिलेगा।

Facebook Comments