Saturday 7th of March 2026 08:25:41 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2025 6:20 PM |   443 views

बाल सम्प्रेषण गृह, गोरखपुर में देवरिया के 71 बच्चें विधिविरूद्ध अमानवीय दशा में रहने को है मजबूर

देवरिया -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम मिलन सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  मनोज कुमार तिवारी द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह, गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
    
निरीक्षण के दौरान बाल सम्प्रेषण गृह में क्षमता 100 बालकों की थी। जबकि 257 बालक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और अन्य जनपदों के रहने वाले पाये। जनपद देवरिया के 71 बच्चें बाल सम्प्रेषण गृह में अनुपयुक्त स्थानों पर रहने हेतु मजबूर थे। क्योकि कमरों में बच्चों का अनुपात बहुत अधिक था। जिसके कारण बाल सम्प्रेषण गृह परिसर में बहुत ज्यादा गंदगी पायी गयी।
 
बाथरूम के पास रखे डस्टबीन से बहुत बदबू भी आ रही थी तथा बाथरूम भी गंदा था। कुछ बच्चों में चर्म रोग से सम्बन्धित बीमारी भी पायी गयी। जिसके लिए कड़ी नाराजगी व्यक्त कर उसे व्यवस्थित करने हेतु व्यवस्थापक को कठोर दिशा-निर्देश दिया। सचिव द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह, के पाकशाला के निरीक्षण के दौरान पाकशाला में रखे आटें में कीड़े पाये गये।
 
सचिव ने व्यवस्थापक से पूछा कि क्या आप यह आटा खुद अपने लिए उपयोग करेगें जिस पर व्यवस्थापक कोई उत्तर न दे सके। इसके पश्चात कड़ी नाराजगी व्यक्त कर उसे व्यवस्थित करने हेतु व्यवस्थापक को कठोर दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा अपचारियों को उनके अधिकारों के बारे में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी।
Facebook Comments