आज का मौसम
कृषि मौसम विज्ञान विभाग,
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज अयोध्या।
दिनांक-25-04-2025
अधिकतम तापमान (डिग्री से०) : 42.5 (+3.5)
न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) : 18.5 (-3.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 76 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 32 प्रतिशत
हवा की गति : 6.6 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा : दक्षिणी-पश्चिमी
वर्षा : 0.0 मि०मी०
पूर्वानुमान: आगामी सप्ताह (दिनांक 26-30 अप्रैल 2025) में दिनांक 26 अप्रैल को छोड़कर शेष दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, अंबेडकरनगर जनपद में 28-29 अप्रैल, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर जनपदों में 28 अप्रैल तथा देवरिया, गोरखपुर, बलिया, संत कबीर नगर एवं बस्ती जनपदों में 28-30 अप्रैल को गरज चमक व धूल भरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की एवं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से अधिकांश रूप से पूर्वी चलने की संभावना है।
Facebook Comments

