Saturday 11th of April 2026 08:31:27 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2025 7:03 PM |   479 views

झारखंड की सियासत में हलचल – झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2 दिवसीय अधिवेशन शुरू

इस महाधिवेशन में वक़्फ़ कानून के खिलाफ, कल्पना सोरेन को पार्टी में कमान देने, झारखंड मुक्ति मोर्चा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने सहित कई प्रस्ताव आएंगे। इस महाधिवेशन में बिहार चुनाव के लिए भी तैयारी की जाएगी। महाधिवेशन में 8 राज्यों के लगभग 4000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाअधिवेशन है।

13वें महाअधिवेशन के बैनर -पोस्टर और झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडों से राजधानी रांची पटी पड़ी है। हर चौक चौराहे पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाअधिवेशन की जानकारियां दी गई हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का 13वां महाधिवेशन 14-15 अप्रैल को रांची में आयोजित होने जा रहा है। इसमें कल्पना सोरेन को पार्टी में मजबूत भूमिका देने, वक्फ कानून के विरोध, JMM को राष्ट्रीय पार्टी बनाने और 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता जैसे अहम प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। आगामी बिहार और बंगाल चुनावों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दो दिवसीय महाधिवेशन आज यानी कि सोमवार से रांची के खेलगांव स्थित शहीद हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। हेमंत सोरेन सरकार की दोबारा वापसी के बाद आयोजित हो रहे इस महाधिवेशन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Facebook Comments