Saturday 11th of April 2026 05:14:58 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Apr 2025 6:35 PM |   453 views

भाई” ने सामूहिक सतुआ भोज कर मनाया सतुआन

गोरखपुर-भोजपुरी एसोशिएसन ऑफ़ इंडिया “भाई” के तत्वावधान में विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी में लोक पर्व सतुवान मनाया गया , भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने संस्कृति को भूलते जा रहे है नई पीढ़ी को अपने तीज त्यौहार को याद कराने हेतु इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक है ।
 
इस अवसर पर उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय पहलवान राकेश सिंह ने कहा कि सतुवान‌  हिंदू धर्म का ऐसा त्योहार है जिसकी महत्ता और महत्व तो बहुत है पर इसके संवर्धन हेतु अधिक प्रयास ना होने की वजह से इसकी लोकप्रियता धीरे धीरे खत्म होने के कगार पर है , इसे पुनर्जीवित करने के लिए “भाई ” द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निसंदेह सराहनीय एवं प्रशंसनीय है |
 
सभी ने जौ और चने के सत्तू को आम पुदीने की चटनी के साथ सामूहिक ग्रहण किया। सभी आगंतुकों को तिलक कर डॉ निशि अग्रवाल व कनिष्का ने पारंपरिक स्वागत किया| कार्यक्रम का संचालन अपने भोजपुरिया अंदाज़ में शिवेंद्र पाण्डे ने किया ।
 
 इस अवसर पर पुष्पदंत जैन , डॉ टी एम त्रिपाठी , अनूप श्रीवास्तव , डॉ सुरेश , सुभाष दुबे , रजनीश श्रीवास्तव, अनमोल , सुशील श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव , अरुण श्रीवास्तव , प्रवीण श्रीवास्तव , धीरज सिंह , महेश गर्ग, कवि अजय कुमार , पन्नेलाल पासवान, लक्ष्मी गुप्ता , सीमा राय, नीरज सिंह,अनुराधा सिंघानिया, कनिष्का , कृतिका गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम के अंत में कनक हरि अग्रवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Facebook Comments