Saturday 11th of April 2026 02:17:32 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Apr 2025 6:26 PM |   453 views

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाइयों के नमूने लिए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी विधिक कार्रवाई

देवरिया -जनपद में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए  सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार सहाय के निर्देशों के क्रम में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जनपद देवरिया के नेतृत्व में शिकायती प्रतिष्ठान कनक स्वीट्स पर सचल दल द्वारा कार्रवाई की गई।
 
प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा केक, छेना मिठाई, पतीसा तथा लड्डू के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार शिकायती प्रतिष्ठान से कुल 04 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
आज की कार्रवाई में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रेमचंद्र, राम यादव, मानवेंद्र कुमार, घनश्याम वर्मा, राजू पाल तथा नेहा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण शामिल रहे।
Facebook Comments