“अरगा” के उत्पादों की मांग देश के कोने-कोने से होने लगी
गोण्डा -ब्राण्ड “अरगा” के तहत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के विपणन के प्रसार को देखते हुए रिलायंस स्मार्ट बाजार एवं आई०टी०सी० चौपाल सागर के अतिरिक्त उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म पर विपणन की आवश्यकता महसूस की गई।इस आवश्यकता को देखते हुए आज World Wetlands Day के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य मंत्री वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन व विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में उत्पादों की डिजिटल मार्केटिंग हेतु अमेजन इण्डिया से Saheli Initiative कार्यक्रम के अन्तर्गत MoU किया गया।
अमेजन इण्डिया के माध्यम से ब्राण्ड “अरगा” के उत्पादों की मांग देश के कोने-कोने से होने लगी। दिनांक 05.02.2025 को ब्राण्ड “अरगा” के तहत स्वयं सहायता समूहों का पहला आर्डर भी डिलीवर किया गया। अब तक समूह द्वारा उत्पाद जैसे आटा, विभिन्न प्रकार के अचार, आंवला जूस आदि देश के विभिन्न शहर / प्रदेशों जैसे, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ आदि में ऑनलाइन मार्केटिंग की जा रही है।अब वह दिन दूर नही जब जनपद गोण्डा के समूहों द्वारा उत्पादित उत्पाद पूरे देश में मार्केटिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करेंगे। नवरात्र के पर्व पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सिंघाड़े का आटा,कुट्टू का आटा, मूंगफली जैसे उत्पाद रिलायंस मार्ट के काउंटर से बिक्री किए जा रहे हैं।
Facebook Comments
