Friday 10th of April 2026 08:25:37 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2025 8:41 PM |   547 views

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण

देवरिया-  तहसील भाटपाररानी अंतर्गत विकासखंड बनकटा में सर्वदेव लाल कुशवाहा द्वारा निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज से किसानों को काफी लाभ प्राप्त होगा तथा उनके आय में बढोत्तरी होगी।
 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार कोल्ड स्टोरेज स्थापना पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करती है। इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और किसान अपनी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज के संचालन से आलू उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि इससे उनकी फसल जल्दी खराब नहीं होगी और वे अपनी उपज को उचित समय पर अच्छे मूल्य पर बेच सकेंगे।

 
जिलाधिकारी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज जैसी संरचनाएं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगी। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी।  
Facebook Comments