Saturday 7th of March 2026 04:25:19 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2025 6:11 PM |   393 views

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ई-लॉटरी 18 जनवरी को

देवरिया- उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने बताया है कि रुपये 50,000/- से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग (ग्रामीण उद्यमी) और सुपर सीडर के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलईसी) की बैठक में कृषि विभाग की पोर्टल/वेबसाइट पर उप निदेशक कृषि की अध्यक्षता में संपन्न होगा।
 
उन्होंने बताया कि इन-सीटू योजना एवं एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्रीकरण पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया 18 जनवरी 2025 को गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी।
 
उन्होंने जनपद के उन सभी कृषकों से, जिन्होंने कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग की है, अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में भाग लें।
Facebook Comments