Saturday 4th of April 2026 07:31:11 AM

Breaking News
  • असम चुनाव चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हुंकार , एक -एक घुसपैठियों को बाहर NDA सरकार|
  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटक की रिकॉर्ड वृद्धि ,RS BALI -प्रदेश बनेगा ग्लोबल Destination|
  • महिला आरक्षण बिल पर किरेन रिजुजू का बड़ा ऐलान , 16 अप्रैल को बुलाया गया विशेष सत्र|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Dec 2024 6:07 PM |   697 views

देवरिया डिपो में संविदा चालक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

देवरिया- देवरिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो. इरफान ने जानकारी दी है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू हो गई है। इस भर्ती के तहत देवरिया डिपो में कुल 30 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इरफान ने बताया कि बसों की उपलब्धता के अनुसार रिक्त सीटों की संख्या में वृद्धि और कमी की जा सकती है।
 
इस भर्ती के लिए संबंधित स्थानों पर कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित कैंपों का आयोजन 18 दिसंबर को रुद्रपुर बस स्टेशन, 19 दिसंबर को बंजरिया मोड तरकुलवा, 21 दिसंबर को खुखुंदू चौराहा, 23 दिसंबर को राजकीय आईटीआई देवरिया, 24 दिसंबर को करुअना चौराहा और 26 दिसंबर को नवलपुर चौराहा में किया जाएगा।
 
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दो वर्ष पुराना भारी वाहन चालक लाइसेंस, शैक्षिक प्रमाण पत्र (आठवीं कक्षा पास), आधार कार्ड, आयु 23 वर्ष 06 माह से कम न हो, लम्बाई 5 फुट 03 इंच से कम न हो और 02 पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी।
Facebook Comments