Friday 3rd of April 2026 10:00:54 PM

Breaking News
  • असम चुनाव चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हुंकार , एक -एक घुसपैठियों को बाहर NDA सरकार|
  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटक की रिकॉर्ड वृद्धि ,RS BALI -प्रदेश बनेगा ग्लोबल Destination|
  • महिला आरक्षण बिल पर किरेन रिजुजू का बड़ा ऐलान , 16 अप्रैल को बुलाया गया विशेष सत्र|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Nov 2024 6:02 PM |   425 views

देवरिया राजकीय बाल गृह में बाल कार्निवाल का हुआ आयोजन

देवरिया – राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया में आज बाल कार्निवाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, मनोज कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
 
इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक राम कृपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके देकर किया। साथ ही सहायक अध्यापक सुनैना देवी और राष्ट्रगौरव सिंह द्वारा मेडिटेशन प्रशिक्षक विभा बरनवाल,  सुनीता गोयल, और प्रीति पोद्दार को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग एवं व्यायाम प्रशिक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने किया।
 
कार्निवाल में योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बच्चों को योग करवाया और मेडिटेशन प्रशिक्षक विभा बरनवाल ने ध्यान सत्र का आयोजन किया। इस आयोजन में राजकीय बाल गृह (बालक) के 28 आवासित बालकों ने भाग लिया। बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित नाटक का भी मंचन किया, जिसे सुनैना देवी और राष्ट्रगौरव सिंह ने तैयार करवाया था।
 
मुख्य अतिथि मनोज कुमार तिवारी ने इस कार्यक्रम के दौरान बालकों को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी प्रतिभाओं की सराहना की।
 
इस अवसर पर नर्स सावित्री देवी, केयर टेकर हरेन्द्र राय, आकाश कुशवाहा, कलावती, छोटे लाल यादव, पंचम यादव, अजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments