Saturday 7th of March 2026 12:46:43 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Oct 2024 4:59 PM |   652 views

देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 18 अक्टूबर से

देवरिया-  सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक देवरिया डिपो मो0इरफान ने बताया है कि देवरिया डिपो में संविदा चालक के पद पर भर्ती हेतु आवेदन 18 अक्टूबर से आरम्भ होगी।  देवरिया डिपो में कुल संविदा चालकों की वर्तमान में रिक्त जगह 32 है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। बसों की उपलब्धता के सापेक्ष सीटों की संख्या घटायी एवं बढ़ाई जा सकती है।
 
संविदा चालक की भर्ती हेतु कैम्प का आयोजन सोनूघाट में 18 अक्टूबर को,  खुखुन्दू में 19, डुमरी चौराहा में 21, बैरोना में 22, बैतालपुर में 23 तथा राजकीय आईटीआई देवरिया में 25 अक्टूबर को किया जा रहा है।
 
भारी वाहन चलाने का दो वर्ष पुराना चालक लाइसेन्स, शैक्षिक प्रमाण पत्र (आठवी पास), आधार कार्ड,  उम्र 23 वर्ष 06 माह से कम न हो, लम्बाई 5 फुट 03 इंच से कम न हो, 02 पासपोर्ट साईज फोटो संविदा चालक भर्ती हेतु मानक निर्धारित किया गया है।
Facebook Comments