Thursday 9th of April 2026 04:36:54 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Oct 2024 5:15 PM |   655 views

दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन18 और 19 अक्टूबर को होगा – सुभाष मौर्य

देवरिया-  उप कृषि निदेशक देवरिया सुभाष मौर्य ने आज  बताया कि 18 और 19 अक्टूबर 2024 को एग्रोक्लाइ‌मैटिक जोन स्तरीय दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का आयोजन आचार्य नरेन्द्रदेव इण्टर कालेज पथरदेवा में किया जाना निर्धारित है|
 
जिसमें प्रगतिशील / एचीवर किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, बैंकर्स, एन०जी०ओ० कृषि ज्ञान केन्द्र/विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों आदि विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
 
इसमें विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। साथ ही क्षेत्रीय किसान मेले में विभिन्न विषयों पर किसानों को जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।
 
जनपद के समस्त कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त तिथि को किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें।  कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा गेंहू बीज, कृषि यन्त्र, कृषि रक्षा रसायन, उर्वरक इत्यादि का स्टाल लगाया जायेगा जिसमें ऑन लाइन पंजीकरण कराकर कृषक स्टालों से सीधे क्रय कर सकते हैं।
 
किसान मेले में कृषक विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों/ योजनाओं की जानकारियां प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।
Facebook Comments