Thursday 5th of February 2026 08:57:49 PM

Breaking News
  • NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन ,ब्लास्ट में असम के 16 मजदूरों की मौत |
  • भारत टैक्सी की शुरुआत ,ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी ,OLA , UBER की मुश्किलें बढ़ना तय|
  • अगले चौबीस घंटे में ठंडी हवा चलने की सम्भावना|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Oct 2024 5:05 PM |   321 views

भारत के प्रत्येक नागरिक में कर्तव्य बोध समाहित हैं-प्रो० हरीश कुमार

सलेमपुर-आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में पंच प्राण प्रतिज्ञा पर आज संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
 
उन्होने कहा कि पंच प्राण में विकसित भारत की आकांक्षाएं, दासता की मानसिकता का उन्मूलन, अपनी परंपराओ पर गर्व, एकता और अखंडता के प्रति समर्पण तथा प्रत्येक नागरिक में कर्तव्य बोध समाहित हैं यह भारत के प्रति प्रेम का बोध है।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि प्राण, अपान, समान, उदान और व्यान है यह सभी शरीर के अलग-2 अंगों के साथ-2 शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को भारत से मिटाना है अपनी विरासत पर मुझे गर्व करना है।
 
डॉ० अभिषेक कुमार ने कहा कि ईमानदारी के साथ नागरिक कर्तव्यों को पूरा करना एवं एकता के साथ रहना पंच प्राण प्रतिज्ञा है । जिसमें हमें भारत के विकास के साथ – 2 जोड़ कर देखना चाहिए।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Facebook Comments