Sunday 18th of January 2026 12:09:43 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला ,काशी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फैला रही AI VIDEO का झूठ|
  • मुम्बई में सिर्फ दो भाई एकनाथ और देवेन्द्र ,जयचंद पर शिवसेना का पलटवार -पार्टी टूटने के असली जिम्मेदार -संजय राउत|
  • उत्तर प्रदेश में आजकल खिल रही धूप ,ठंड से मिली राहत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Aug 2024 4:29 PM |   782 views

बाल साहित्यकार पुरस्कार योजना अंतर्गत करें आवेदन

आर.पी. सिंह, आई.ए.एस. निदेशक,उत्तर प्रदेश हिन्दी सस्थान ने अवगत कराया है की उ0प्र0 हिंदी संस्थान द्वारा संचालित वाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत बर्ष 2023 के लिए दिये जाने वाले दस बाल साहित्य सम्मानों सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डॉ. रामकुमार वर्मा वाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक फड़के वाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगति चतुर्वेदी वाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाँ आमंत्रित की गई हैं।
 
उन्होंने बताया की संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम-पता, दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवनवृत्त संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि इक्यावन  हजार होगी।
 
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुति प्रपत्र वर्ष 2023 सम्मान का नाम जिसके लिए संस्तुति की जा रही है|
 
उक्त आवेदन हेतु प्रारूप के संबंध में उन्होंने बताया की साहित्यकार का नाम, जन्म तिथि,जन्म स्थान, प्रकाशित साहित्य,पूर्व में प्राप्त पुरस्कार/सम्मान आदि का विवरण, अन्य साहित्यिक उपलब्धियाँ,
सम्पर्क सूत्र (दूरभाष सहित),संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता हस्ताक्षर।
नोटः (1) एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य। संस्तुति प्रपत्र के साथ साहित्यकार का जीवनवृत्त लगाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जायेगा। उक्त समस्त बाल साहित्य सम्मान संस्थान द्वारा सम्वन्धित नियमों के अन्तर्गत प्रदान किये जायेंगे, जिन पर संस्थान का निर्णय अन्तिम होगा तथा उस पर किसी प्रकार की आपत्ति अस्वीकार्य होगी।
 
उपर्युक्त बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाँ ‘वाल साहित्य सम्मान सम्बन्धी’ शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जायेगी, जिसकी अन्तिम तिथि 24 सितम्बर, 2024 है।
 
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ‘बाल साहित्य सम्मान नियमावली, 2015’, संस्तुति प्रपत्र तथा सम्मानों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.uphindisansthan.in पर उपलब्य है। सम्मानों की संस्तुतियाँ व्यक्तिगत रूप से/डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।
Facebook Comments