Saturday 7th of March 2026 06:07:26 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2024 6:47 PM |   450 views

पाँच एल०ई०डी० स्क्रीन डबल फेस पर ग्रेट सैल्यूट का उद्घाटन हुआ

देवरिया -स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज  स्थानीय कचहरी चौराहा पर नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा अमर शहीद जवानों के सम्मान व स्मृति में पाँच एल०ई०डी० स्क्रीन डबल फेस पर ग्रेट सैल्यूट का उद्घाटन रिमोट द्वारा बटन दबाकर  कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक डा० शलभ मणि त्रिपाठी व पालिकाध्यक्ष अलका सिंह द्वारा किया गया।

जिनके नाम से ग्रेट सैल्यूट एल०ई०डी० स्क्रीन लगाया वे हैं अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी, अमर शहीद सोना स्वर्णकार, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह,  लांस नायक ज्योतिषप्रकाश व कैप्टन अंशुमान सिंह कीर्ति चक्र ।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इस सराहनीय प्रसास के लिए पालिकाध्यक्ष अलका सिंह का आभार व्यक्त किया।

पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि आज इन वीर शहीदों की शहादत हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। देश के लिए इन्होने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

संजय कुमार तिवारी के साथ-साथ नीरज शुक्ला, मनोज कुमार, पुरूषोत्तम सिंह, रोहित कुमार सिंह, अभिषेक शाही, अभिमन्यु उपाध्याय व अभिलाष सिंह, अधिवक्तागणों के साथ अन्य गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित रहे।

Facebook Comments