Thursday 5th of February 2026 09:35:33 PM

Breaking News
  • NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन ,ब्लास्ट में असम के 16 मजदूरों की मौत |
  • भारत टैक्सी की शुरुआत ,ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी ,OLA , UBER की मुश्किलें बढ़ना तय|
  • अगले चौबीस घंटे में ठंडी हवा चलने की सम्भावना|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jul 2024 5:23 PM |   361 views

लावारिश हालत में स्टेशन पर मिलीं एक दर्जन से अधिक किशोरियां

गोंडा। बीते रविवार की रात्रि जिले में रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी अधिकारियों की टीम ने एक दर्जन से अधिक किशोरियों को गोंडा रेलवे स्टेशन पर रेस्क्यू किया। यह सभी नाबालिग लड़कियां देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर खड़ी होकर एक युवक के साथ बिहार जाने की फिराक में थीं।

सूत्रों के मुताबिक एक युवक इन्हे बिहार में नेटवर्किंग कंपनी में ट्रेनिंग दिलाने के बहाने ले जा रहा था। बिहार जाने से पहले ही रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी के अधिकारियों ने इन्हें पकड़ लिया। लड़कियों को चाइल्ड लाइन गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया है। इन सभी लड़कियों को एक युवक ट्रेन से मोतिहारी और पटना व दरभंगा ले जाने के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन पर लाया था। लड़कियों को पकड़े जाने के बाद युवक फरार बताया जाता है। सभी नाबालिग लड़कियों को युवक बिहार के दरभंगा,पटना, मोतिहारी में नेटवर्किंग कंपनी में ट्रेनिंग दिलाने की बात कहकर रेलवे स्टेशन पर लाया था।

संदिग्ध हालत में खड़ी जब नाबालिग लड़कियों से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के उपनिरीक्षक व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने पूछताछ की तो सभी 16 लड़कियां स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। जिसके चलते सभी लड़कियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। गोंडा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने इन 16 नाबालिग लड़कियों को हमें सौंपा था। जो नहीं बता पाईं इन्हें कहां जाना है। कभी बिहार तो कभी दरभंगा तो कभी पटना बताया जा रहा था। इन सभी नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड लाइन गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही वहीं से की जाएगी।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोंडा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्टेशन चेकिंग के दौरान रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर एक दर्जन से अधिक किशोरियों से पूछताछ की। सही जानकारी न देने कारण उन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Facebook Comments