Sunday 22nd of March 2026 05:27:42 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jun 2024 4:45 PM |   452 views

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया

लखनऊ:-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सुश्री ए. मणिमेखलै को, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लेडीज विंग द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। 1995 में आरंभ के बाद से, यह पुरस्कार उन विशिष्ट महिलाओं को दिया जाता रहा है जिन्होंने बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में अनुकरणीय नेतृत्व और नवाचार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह पुरस्कार इंडियन मर्चेंट चैंबर्स हॉल, में आयोजित एक शानदार समारोह में गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी, नादिर गोदरेज, के करकमलों से सुश्री ए. मणिमेखलै द्वारा प्राप्त किया गया।

Facebook Comments