Saturday 7th of March 2026 09:27:33 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 May 2024 6:17 PM |   325 views

सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

अमेठी:-बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के शिवली ग्राम सभा के लाला का पुरवा निवासी सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव की लोकसभा चुनाव में मतदान केन्द्र पर मतदान करने के लिए जाते समय आधा दर्जन लोगों ने पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गए।

सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार यादव ने राम किशोर सिंह उर्फ कुल्लू सिंह पुत्र राम सिंह ,रंजीत शुक्ला उर्फ छोटू पुत्र गंगा शुक्ल,अनुज तिवारी पुत्र सतगुरु प्रसाद,कपूर शुक्ला पुत्र शिव सरन शुक्ला, महेन्द्र शुक्ला उर्फ मोनू शुक्ला पुत्र साहब सरन शुक्ला,रमेश शुक्ला उर्फ अंकित शुक्ला पुत्र हनुमान शुक्ला आदि छह लोगों पर लाठी डंडे एवं चाकू से पिटाई करने व पिटाई से हाथ की अंगुली टूटने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना पर तहरीर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Facebook Comments