Saturday 7th of March 2026 04:28:42 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Apr 2024 7:11 PM |   525 views

किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई नई  तकनीक का प्रदर्शन किया जाये- डॉ. तुषार

भाटपाररानी -भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना देवरिया की वैज्ञानिक सलाहकार समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. तुषार कांति बेहेरा ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जाने कार्यों की सराहना की तथा उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई नई  तकनीक का प्रदर्शन किया जाये।  प्रदर्शन उपरांत तकनीक का मूल्यांकन  करके उसका प्रचार प्रसार किया जाय ।
 
संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा नीरज सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए गांव का सर्वे कर  प्राथमिकता के आधार पर  गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके फसलों पर  संपूर्ण पैकेज एवम प्रैक्टिसेज का प्रदर्शन कराया जाये तथा किसानों का फीड बैक प्राप्त करके सफल तकनीकों को जनपद में फैलाया जाये।
 
जिला कृषि अधिकारी मृतुंजय सिंह ने बैठक की कार्यवाही पर चर्चा करते हुए केंद्र द्वारा गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए गन्ना की ट्रेंच एवम रिंग पिट विधि से बुवाई किया जाए  तथा सह फसली खेती को बढ़ावा दिया जाये।
 
बैठक की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ मान्धाता सिंह ने केंद्र का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
 
केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डा रजनीश श्रीवास्तव एवम सस्य वैज्ञानिक डा कमलेश मीना ने अपने विषय के प्रगति प्रतिवेदन तथा वर्ष 2024-25 की कार्य योजना प्रस्तुत किया।
 
डा सतीश चांद गौड़ प्राचार्य मदन मोहन मालवीय पी जी कॉलेज भाटपार रानी तथा सूरज शुक्ला डीडीएम नाबार्ड ने भी अपने सुझाव दिए।
 
इस दौरान जिले के कृषि विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी, सीसा  हब गोरखपुर के वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, एफ पी ओ,  एन जी ओ के निदेशक के साथ महिला कृषको ने उपस्थित होकर  केंद्र के क्रिया कलापों पर चर्चा करते हुए अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। अंत में डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
 
 
 
 
 
Facebook Comments