Saturday 7th of March 2026 01:48:01 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 2024 5:45 PM |   299 views

डॉ0 अम्बेडकर के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कुशीनगर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर द्वारा आज शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर बाबासाहब डॉ0 अम्बेडकर के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रो0 डॉ0 यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, शिक्षाशास्त्र विभाग, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्यालय, कुशीनगर द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उपस्थित गणमान्य लोगों  तथा संग्रहालय कर्मियो ने बाबासाहब के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्चन किया। संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से बाबासाहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के जीवन को दर्शाने का प्रयास किया गया है।

प्रदर्शनी में उनके माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चित्र, छात्र जीवन से जुड़े चित्र, महाड़ आंदोलन, कालाराम मन्दिर आंदोलन, समता सैनिक दल की रैली में बाबासाहब का चित्र, कानून मंत्री के रूप में, राष्ट्रपति डॉ0 राजेंद्र प्रसाद को संविधान का मसौदा सौंपते हुए, कर्मवीर भाऊराव पाटिल एवं सन्त गाडगे के साथ चित्त, विश्व बौद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, बौद्ध धर्म की दीक्षा लेने हुए, बाबासाहब के अंतिम संस्कार में उमडे जनसैलाब के चित्र, डॉ0 अम्बेडकर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के चित्र आदि को प्रदर्शित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर , धीरेंद्र मिश्रा, गोविन्द यादव, वेग, महेश कानू, विकाश गुप्ता,  निगम मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments