Sunday 22nd of March 2026 02:33:46 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Apr 2024 5:06 PM |   386 views

दिल्ली HC से केजरीवाल को CM पद से हटाने की तीसरी याचिका भी खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप के पूर्व एमएलए संदीप कुमार की तीसरी याचिका को खारिज करते हुए कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि ऐसा कोई आदेश है कि जिसमें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट ने किसी सीएम को हटाने का निर्देश दिया हो, अगर हो तो बताएं। आप यह याचिका दाखिल कर कोर्ट के समय को बर्बाद कर रहे हैं और इसीलिए हम आप पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं।

कोर्ट ने आगे कहा कि यहां कोर्ट के अंदर राजनीतिक भाषण ना दें, भाषण देने के लिए गली के किसी कोने में चले जाएं। आपके याचिकाकर्ता राजनीतिक व्यक्ति होंगे लेकिन कोर्ट राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के आधार पर नहीं चलता। आपने सिस्टम का मजाक बनाया है।

हम आप पर 50 हजार का जुर्माना लगा रहे है। आप के पूर्व एमएलए संदीप कुमार की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हम केजरीवाल के मामले में पहले ही याचिका खारिज कर चुके हैं।

Facebook Comments