Sunday 22nd of March 2026 10:48:35 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Mar 2024 5:55 PM |   368 views

मुंबई पुलिस ने एक हुक्का बार में रेड के दौरान मुनव्वर फारूकी को हिरासत में लिया

मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को एक हुक्का बार में रेड के दौरान मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया| उनके अलावा 13 अन्य लोगों को भी मुंबई पुलिस ने रेड कौ दौरान हिरासत में लिया| हालांकि पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया गया है| यानी मुनव्वर को कुछ ही देर में पुलिस ने छोड़ दिया| मुनव्वर के करीबी सूत्र ने बताया कि मुनव्वर फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से बाहर जा रहे है |

हिरासत में लिए जाने की खबरों के आने के बाद खुद मुनव्वर फारूकी ने भी एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है| अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि थका हुआ हूं लेकिन ट्रैवल कर रहा हूं| एक तरफ मुनव्वर और उनकी टीम की तरफ से ये दिखाने की कोशिश की जा रही है कि उनका इस रेड से कोई कनेक्शन नहीं है, वहीं दूसरी तरफ इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने फ्री प्रेस जनरल को दिए बयान में कहा है, “हमारी टीम ने हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा. वहां से मिली हुईं चीजों की जांच हो रही है और हिरासत में लिए गए लोगों में फारूकी भी शामिल हैं|

दरअसल मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने जिस हुक्का बार में रेड की वहां से 14 लोगों को हिरासत में लिया था| पुलिस सभी को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई| सवाल जवाब के बाद पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को छोड़ दिया है| हालांकि इस मामले में मुनव्वर की तरफ से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है|.

Facebook Comments