Saturday 7th of March 2026 03:33:00 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Feb 2024 4:51 PM |   409 views

सुसाइड केस को पूरे 6 दिन बीत चुके, अभिषेक ने तान्या से बात करना क्यों छोड़ा?, पुलिस को नहीं मिल रही कडी

गुजरात के सूरत की रहने वाली उभरती मॉडल तान्या सिंह के सुसाइड केस को पूरे 6 दिन बीत चुके हैं| इस केस में तब से लेकर अभी तक कई बातें पुलिस को पता चली हैं| लेकिन अब इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है| पुलिस के मुताबिक, सुसाइड वाले दिन तान्या की हैदराबाद सनराइजर्स के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से कोई बात नहीं हुई थी| दोनों के बीच पिछले एक साल से फोन पर बात नहीं हो रही थी. जबकि, पिछले 6 महीनों से अभिषेक ने तान्या को व्हाट्सएप पर भी रिप्लाई देना बंद कर दिया था|

28 साल की तान्या इसी वजह से डिप्रेशन में थी| उसने इस बात का जिक्र अपने एक दोस्त से भी किया था. उसे बताया था कि अभिषेक उससे बात नहीं करता है इसलिए वो परेशान रहती है| सुसाइड वाले दिन तान्या ने अपने भाई को फेस टाइम (वीडियो) पर कॉल किया था| जबकि, सुसाइड से एक दिन पहले तान्या ने फेस टाइम पर कनाडा में अपनी एक महिला मित्र को वीडियो कॉल किया था| उसे बताया था कि अभिषेक से उसकी बात नहीं हो पा रही है |  वो उसके मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दे रहा. इस वजह से वो डिप्रेशन में है|

इस केस की जांच टीम से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल डिटेल से पता चला है कि अभिषेक तान्या से बात नहीं करता था| न ही तान्या को उसने पिछले 6 महीनों में मैजेस का कोई रिप्लाई किया है और न ही अभिषेक की तरफ से कोई कॉल आई है| तान्या ने हालांकि, अभिषेक से ये रिक्वेस्ट की थी कि ‘प्लीज मुझे व्हाट्सएप पर ब्लॉक मत करना| इसलिए अभिषेक ने उसे वहां पर ब्लॉक नहीं किया था| अब पुलिस के सामने कुछ सवाल हैं जिनकी तफ्तीफ जारी है| जैसे, अभिषेक ने तान्या से बात करना क्यों छोड़ा? तान्या ने उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक न करने की रिक्वेस्ट क्यों की?

पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि तान्या का अभिषेक के प्रति लगाव एक तरफा दिखाई दिया| दोनों में पहले काफी नजदीकी और दोस्ती जरूर थी| लेकिन एक साल पहले फिर ऐसा क्या हुआ की दोनों के बीच इतनी दूरी बढ़ गई और अभिषेक ने तान्या का फोन तक उठाना बंद कर दिया| यहां तक कि मैसेज का भी रिप्लाई देना छोड़ दिया| इस बात की पुलिस जांच कर रही है| वहीं, तान्या के घर वालों की मानें तो तान्या डिप्रेशन में नहीं थी|

सूरत के बेहद पॉश इलाके वेसु में रहने वाली तान्या सिंह रविवार को घर लौटी| देर रात उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना का खुलासा तब हुआ जब मॉडल के पिता भंवर सिंह ने सुबह बेटी को जागने गए| बेटी का शव फंदे से लटका हुआ देख उनके होश उड़ गए| तुरंत उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी|

जिसके बाद से मामले में लगातार जांच जारी है तान्या की सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी| पुलिस ने अनुसार अभी तक की जांच में कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है, लेकिन क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से दोस्ती के संकेत मिले हैं| पुलिस का कहना है कि तान्या के फोन से मिली फोटो, कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर), आईपी डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर) डाटा को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है|

Facebook Comments