Monday 23rd of March 2026 08:00:20 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2024 5:12 PM |   478 views

संजय सेतु के ज्वाइंट में आई दरार, आवागमन प्रभावित

बाराबंकी/लखनऊ- बहराइच मार्ग पर जरवल रोड में संजय सेतु पुल में लोहे का गटर तीन स्थानों पर टूट गया है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। वन साइड आवागमन प्रभावित होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा टीम मौके पर भेजी गई है। मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड में संजय सेतु पुल स्थित है। इस पुल से लखनऊ, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर नेपाल के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर बड़े और छोटे भार वाहन संचालित होते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पुल में चार स्थानों पर लोहे का गटर टूट गया। जिसके चलते पुलिस ने आवागमन रोक दिया गया। आवागमन रुकने के चलते लखनऊ बहराइच मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया।

प्रभारी निरीक्षक बृज प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर आवागमन कर वन साइड करवाया। इसके बाद सूचना एनएचएआई के अधिकारियों को दी गई। एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर सुपरवाइजर बाबूराम टीम के साथ पहुंचे। पुल के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। गटर को एनएचएआई की ओर से जोड़ा जा रहा है। हालांकि मरम्मत कार्य के चलते लगभग 24 घंटे आवागमन वन साइड रहने की संभावना है।

Facebook Comments