Friday 10th of April 2026 07:22:33 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2024 6:08 PM |   650 views

रजनीकांत मौर्य को युवजन सभा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया

मऊ:- दोहरीघाट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देशन पर समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद के अनुमोदन पर रजनीकांत मौर्य को युवजन सभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। रजनीकांत मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में उत्साह है। कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और मिठाई भी बांटी। क्षेत्र के जमीर चौराडीह निवासी प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष व स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी लोगों में शामिल रजनीकांत मौर्य द्वारा पार्टी के लिए किए गए बेहतर कार्य पर यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी देकर यह संदेश भी दिया है कि संघर्ष के दौर में साथ रहने वालों का सपा पार्टी में पूरा सम्मान है। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर रजनीकांत मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया। वहीं खुशी जताने वालों में शशिकांत मौर्य नवीन रावत मिक्कू मनोज गुप्त मनु पांडे सूर्यकांत मौर्य उमाकांत मौर्य जनार्दन यादव परमानंद मौर्य प्रताप नारायण गोलू धर्मेंद्र शिव विशाल गिरी संजीव कुमार सहित अन्य लोग रहे।

Facebook Comments