Saturday 7th of March 2026 01:06:13 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Feb 2024 4:24 PM |   393 views

नेहा मलिक ने येलो बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की

हाल ही में नेहा मलिक ने येलो बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं| ये फोटो उन्होंने अपनी दुबई की ट्रिप से शेयर की है. एक्ट्रेस खूबसूरत व्यूज के बीच हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं|

फैंस भी उनकी फोटोज पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं| लेकिन अधिकतर फैंस उनकी फोटोज पर कम बात कर रहे हैं बल्कि उनसे एक सवाल पूछ रहे हैं| फैंस को उनकी फोटोज में इस समय इंटरेस्ट कम है बल्कि फैंस उनसे पूनम पांडे को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं| फैंस पूछ रहे हैं कि मॉडल पूनम पांडे के बारे में उनका क्या कहना है|

बता दें कि हाल ही में सर्विकल कैंसर को प्रमोट करने के मकसद से मॉडल पूनम पांडे ने जो प्रमोशनल स्टंट अपनाया लोग उसकी निंदा कर रहे हैं और एक्ट्रेस के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं| दरअसल इसके प्रमोशन के लिए पूनम ने मौत का नाटक रचा जिसके बाद फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए| कई सारे लोगों को इस दौरान इमोशनल डैमेज का भी सामना करना पड़ा|

लोगों ने पूनम की क्लास लगा दी| अब नेहा मलिक के बारे में भी लोग कमेंट कर रहे हैं और पूनम की इस हरकत पर नेहा की प्रतिक्रिया मांग रहे हैं| नेहा मलिक ने हालांकि इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है| लेकिन अली गोनी, राहुल वैद्य, एजाज खान और राखी सावंत समेत कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने पूनम की क्लास लगा दी है|

नेहा मलिक की बात करें तो एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर जाना-माना चेहरा हैं| इंस्टाग्राम पर उनके 4.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं| वे भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं इसके अलावा यूट्यूब पर उनके वीडियोज भी फैंस काफी पसंद करते हैं|

Facebook Comments