Saturday 7th of March 2026 02:54:20 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Feb 2024 4:17 PM |   367 views

अमेरिकी बारूदी प्रहार से सीरिया-यमन और इराक का कोना-कोना थर्रा उठा

पिछले तीन दिन में अरब के तीन देश दहल उठे हैं| अमेरिकी बारूदी प्रहार से सीरिया-यमन और इराक का कोना-कोना थर्रा उठा है. अमेरिकी जंगबाजों की एयर स्ट्राइक ने खलबली मचा दी है| अरब में जो बारूदी घमासान मचा है अब इसमें दुनिया के एक और महाशक्ति रूस की एंट्री होने वाली है| अमेरिका ने सीरिया-यमन और इराक में ईरानी प्रॉक्सी को टारगेट किया मगर इस हमले के बाद पुतिन एक्शन में आ गए हैं| ईरान भी वॉर रेडीनेस मोड में आ गया है| आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही अरब के बैटलग्राउंड में पुतिन पूरी ताकत के साथ एंट्री मार सकते हैं|

अमेरिकी बॉम्बर और लड़ाकू विमान ताबड़तोड़ अंदाज में बम-गोला-बारूद और मिसाइलों से प्रहार कर रहे हैं. बस, अमेरिका के इसी बारूदी ट्रेलर के बाद पुतिन एक्टिव हो चुके हैं| दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि अमेरिकी हमले के बाद पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की आपात बैठक की| अरब के 3 देशों में अमेरिकी हमले की निंदा भी की. अब पुतिन मुस्लिम देशों को एकजुट करने में लगे है|

एक तरफ पुतिन पुख्ता रणनीति के साथ अरब में अमेरिका की घेराबंदी में जुटे हुए हैं. सुपर पावर के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट कर नया खेमा तैयार कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरानी प्रॉक्सी ने US मिलिट्री बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है| मसलन सीरिया में अमेरिकी बेस पर 2 मिसाइलों से अटैक हुए. इराक में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी बमबारी की गई| यह हमला कताइब हिज्बुल्लाह और इस्लामिक रेजिस्टेंस की ओर से किया गया|

अब जानते हैं, ईरान समर्थित कताइब हिज्बुल्लाह और इस्लामिक रेजिस्टेंस ने हमले क्यों तेज किए? क्योंकि ईरानी प्रॉक्सी बदले की आग में सुलग रहे हैं तो इसके पीछे सीरिया और इराक में मचाई गई प्रंचड तबाही है| जिस अंदाज में सुपर पावर अमेरिका ने तबाही मचाई, जिस अंदाज में इराक और सीरिया में ईरानी प्रॉक्सी गुटों के ठिकानों तहस-नहस किया उसके बाद से ही ईरान भड़का हुआ है| ईरान की तरफ से अमेरिका को साफ-साफ चेतावनी भी जारी की गई है|

वैसे तो ईरान और अमेरिका के बीच अदावत दशकों पुरानी है| मगर गाजा युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं| दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि किसी वक्त खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच आर-पार की जंग हो सकती है| इसी बीच जिस तरह से अमेरिका ने यमन-सीरिया और इराक में स्ट्राइक की है उसके बाद तो आशंका जताई जा रही है कि किसी भी वक्त अरब में महायुद्ध का आगाज हो सकता है|

Facebook Comments