Sunday 16th of November 2025 10:53:46 AM

Breaking News
  • लालू परिवार में टूट ,रोहिणी ने राजनीति से लिया सन्यास ,परिवार से भी नाता तोडा |
  • बिहार दुनिया को राजनीति सिखाता है ,प्रधानमंत्री मोदी बोले -कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता |
  • इण्डोनेशिया के जावा में भूस्खलन का कहर ,6 की मौत ,17 अब भी लापता |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2024 5:39 PM |   293 views

शहर में तैयार की गई मतदाता साक्षरता वॉल

गोंडा -मतदान लोकतंत्र की ताकत है, अधिक से अधिक मतदान करें। जितने अधिक वोट पड़ेंगे, उतनी पारदर्शी होगी सरकार…। इस संदेश को जनपदवासियों तक पहुंचाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। शहर में मतदाता साक्षरता वॉल तैयार की गई है।
 
व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत सरयू कन्या पाठशाला की दीवारों पर इसे तैयार किया गया है। यह वॉल वोट देने का संदेश दे रही है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा।
 
बता दें, आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा बीते दिनों मतदाता जागरूकता ग्राम चौपाल तक शुरू की गई। इसके अन्तर्गत जनपद के सभी चार तहसीलों के दूर-दराज के गांवों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। 
 
इसी दिशा में आमतौर पर मतदान के प्रति उदासीन रवैया अपनाने वाले युवाओं को जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता साक्षरता वॉल जैसा अभिनव प्रयास किया गया है। 
 
मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य भी 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र एक सामाजिक और राजनीतिक ढाँचा है जिसमें नागरिकों को अपनी सरकार का चयन करने की स्वतंत्रता होती है। इस विशिष्ट प्रक्रिया में मतदाता का योगदान महत्वपूर्ण है। मताधिकारों का सही और सक्रिय उपयोग करना मतदाता को नागरिक सामरिकता में भागीदार बनाता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तनों को प्रेरित करता है।
 
मताधिकार एक नागरिक का अधिकार है, जो लोकतंत्र में स्थापित किया गया है। इसे डेमोक्रेसी की नींव माना जाता है। मतदाता अपने मताधिकारों का उपयोग करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय रूप से भागीदार हो सकता है। इससे समाज में समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। मताधिकार, किसी भी देश के नागरिक का न केवल एक संवैधानिक अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। जो स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान है।
 

आगामी लोकसभा चुनावों में हमारा आपका एक-एक वोट देश का भविष्य तय करेगा। सभी मतदाता मिलकर देश में बनने वाली सरकार का चुनाव करेगें। यह प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने मनपसंद प्रत्याशी को बिना किसी भय, डर, लालच व दबाव के अपना वोट दें। आपके मताधिकार के प्रयोग के बीच किसी भी असामाजिक तत्व को नहीं आने दिया जायेगा, इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

 
 
 
 
 
Facebook Comments