Sunday 5th of April 2026 08:39:02 AM

Breaking News
  • असम चुनाव चुनाव में योगी आदित्यनाथ की हुंकार , एक -एक घुसपैठियों को बाहर NDA सरकार|
  • हिमाचल प्रदेश में पर्यटक की रिकॉर्ड वृद्धि ,RS BALI -प्रदेश बनेगा ग्लोबल Destination|
  • महिला आरक्षण बिल पर किरेन रिजुजू का बड़ा ऐलान , 16 अप्रैल को बुलाया गया विशेष सत्र|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jan 2024 5:04 PM |   487 views

मैं धर्म का फायदा नहीं उठाता, अयोध्या में जो कार्यक्रम हो रहा है वह राजनीतिक कार्यक्रम : राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है| उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक कार्यक्रम है| ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस (RSS) का कार्यक्रम है| नागालैंड के कोहिमा में राहुल गांधी ने ये बात कही| राहुल ने कहा कि अयोध्या में जो कार्यक्रम हो रहा है वह राजनीतिक कार्यक्रम है| ये बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम है और इसमें जाना कठिन है|

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह नरेंद्र मोदी फंक्शन बना दिया है| यह कार्यक्रम पूरी तरह से राजनैतिक है| RSS और BJP ने 22 जनवरी को चुनावी फ्लेवर दिया है इसीलिए कांग्रेस अध्यक्ष वहां नहीं जा रहे हैं. हम सब धर्मों के साथ हैं, जो भी वहां जाना चाहता है जा सकता है|

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हिंदू संस्कृति के बड़े पुरोधाचार्य लोगों ने भी वहां जाने से मना कर दिया है, ऐसे में हमारे लिए वहां जाना बड़ा मुश्किल है| मैं लोगों के साथ ठीक से बर्ताव करता हूं| मैं धर्म का फायदा नहीं उठाता हूं. मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूं लेकिन उसे शर्ट पर नहीं पहनता हूं| मैं जीवन में ही हिन्दू धर्म को अपनाता हूं जो सही है| मैं दिखाता नहीं, जो धर्म का सम्मान नहीं करते मानते नहीं वो दिखाते हैं|

Facebook Comments