Monday 6th of April 2026 06:23:33 PM

Breaking News
  • हिमंत बिस्वा शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार ,पवन खेर को दी जेल भेजने की चेतावनी |
  • UGC पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान कुछ संगठन भारत को इस्लामी राज्य  बनाना चाहतें हैं|
  • प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में बड़ी चेतावनी ,चार मई के बाद TMCके हर पाप का हिसाब होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Dec 2023 4:29 PM |   410 views

अपहरण के मामले पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़:-एसपी सत्यपाल अंतिल के कुशल निर्देश पर नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुपियामऊ निवासी 1 युवक को उसके घर पर से अर्टिगा सवार 4 अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले में तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया इसी।

क्रम में 8 घण्टे के अन्दर प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस सुनील यादव उ0नि राहुल कुमार ,चौकी प्रभारी भुपियामऊ थाना कोतवाली नगर द्वारा घटना की गम्भीरता तथा उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर एसटीएप मुख्यालय लखनऊ पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही से सम्पर्क कर घटना के सफल अनावरण एवं अपृहत की सकुशल बरामदगी कर एसटीएफ लखनऊ टीम द्वारा संयुक्त रूप से जनपद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से 4 अपहरणकर्ताओं को घटना में प्रयुक्त 1 अर्टिगा कार(नीला रंग) के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि 1 आरोपी भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया ।

अपृहत को सकुशल पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया । फरार अभियुक्त को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

Facebook Comments