Monday 19th of January 2026 01:40:10 AM

Breaking News
  • गुजरात में नए संयंत्र के लिए मारुती सुजुकी करेगी 35000 करोड़ रूपये का निवेश |
  • दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता ,पकड़ा गया लारेंस गैंग का वांटेड शूटर|
  • मौनी अमावस्या पर 1.3 करोड़ लोगो ने गंगा में डुबकी लगाई|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Dec 2023 6:31 PM |   343 views

बैटरी चोर को पकड़ने गई थी पुलिस, दारोगा को मारी गोली

बिहार में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं| उन्हें कानून का डर नहीं सता रहा है. विपक्ष बिहार में जंगलराज-2 की वापसी बता रही है| विपक्ष के आरोप राजनीतिक हो सकते हैं लेकिन जिस तरह यहां हत्या, लूट, बलात्कार के मामले बढ़ें हैं उसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है|

पिछले पांच महीने में बदमाशों ने यहां तीन दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी| पुलिसकर्मियों को दोड़ा-दौड़ा कर पीटा, सिपाही को मौत के घाट उतार दिया और अब राजधानी पटना में भी बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

दरएसल पटना में पिछले 24 घंटे के अंदर चार लोगों पर बदमाशों ने गोलियां चलाई है| जिसके बाद दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर है| घटना के बाद पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है|

सबसे ताजा मामला बेऊर थाना क्षेत्र का है यहां दारोगा फूलनराम को बदमाशों ने गोली मार दी. दारोगा फूलनराम टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी की सूचना के बाद टीम के साथ पहुंचे थे| बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद दारोगा के हाथ में गोली लगी है. दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इससे पहले पटना के दानापुर में पार्किंग विवाद में ललन ठाकुर नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर का है|

शाहपुर थाना क्षेत्र ढिबरा गांव में विनय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड के आरोपी रहे विनय कुमार पांच साल तक जेल में थे अभी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए थे| वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र के ही मुबारकपुर इलाके में धीरज कुमार नाम के एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| धीरज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है| पुलिस सभी मामलों में अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लेने का दावा कर रही है|

Facebook Comments