Monday 23rd of March 2026 07:24:34 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Dec 2023 5:14 PM |   373 views

राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बड़े-बड़े राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं| हर किसी को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है जब पहली बार भव्य राम मंदिर के दर्शन करने का मौका मिलेगा| इस दिन बड़े स्तर पर राम मंदिर का उद्घाटवन किया जाएगा| इस खास दिन के लिए जमकर तैयारियां हो रही हैं| सुरक्षा से लेकर होने वाले धार्मिक कार्यों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है| राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बड़े-बड़े राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी|

बॉलीवुड सितारों को 22 जनवरी 2024 के लिए खासतौर पर न्यौता भेजा गया है| माना जा रहा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और साउथ सिनेमा से कई बड़े सितारे इस खास दिन का हिस्सा बनेंगे| पहली लिस्ट जो सामने आई है उसमें बॉलीवुड के 5 सितारों का ही नाम शामिल है| हालांकि साउथ और बॉलीवुड के कुल मिलाकर 18 सेलिब्रिटीज को इंवाइट भेजा गया है. माना जा रहा है इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम शामिल नहीं है|

रिपोर्ट की मानें तो इस लिस्ट में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है. सुपरस्टार राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ा सकते हैं| माधुरी दीक्षित को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए चुना गया है| 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले सम्मानित अतिथियों में बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है| ‘पद्मावत’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय लीला भंसाली को भी राम मंदिर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर शामिल होने के लिए सरकार से निमंत्रण मिला है|

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘डंकी’ के निर्देशन राजकुमार हिरानी को इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रण दिया गया है| रोहित शेट्टी के अलावा तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को भी सरकार ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है|

Facebook Comments