Saturday 7th of March 2026 11:15:08 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Dec 2023 6:40 PM |   483 views

11 दिसम्बर को बहुभाषीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् एवं उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान द्वारा  सुब्रह्णायम भारती प्रख्यात तमिल कवि एवं स्वतंत्रता सेनानी के जन्म जयन्ती के अवसर पर 75 दिसवीय भारतीय भाषा उत्सव समापन समारोह के अन्तर्गत बहुभाषीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

यह कार्यक्रम 11 दिसम्बर, 2023 अपरान्ह 04:00 बजे उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् ऑडिटोरियम, नया हैदराबाद, लखनऊ में होगा।

यह जानकारी आज यहां निदेशक उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम्  विनय श्रीवास्तव ने दी।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  जितेन्द्र कुमार अपर मुख्य सचिव, भाषा विभाग उपस्थित होगें।

कार्यक्रम में कविगण  अरूण जेमिनी, नई दिल्ली,  शबीना अदीब, कानपुर, डॉ0 सर्वेश अस्थाना, लखनऊ, डॉ0 मालविका हरिओम, लखनऊ, डॉ0 प्रशस्य मित्र शास्त्री, रायबरेली, डॉ0 श्लेष गौतम, प्रयागराज,  पंकज प्रसून, लखनऊ,  मनमोहन सिंह तन्हा, प्रयागराज, सुप्रभा सुरेश, लखनऊ,  इनाक्षी सिन्हा, लखनऊ,  तुषा शर्मा, मेरठ तथा  शिखा श्रीवास्तव लखनऊ  सम्मिलित होंगे। 

Facebook Comments