Saturday 7th of March 2026 11:34:18 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Dec 2023 4:51 PM |   373 views

खाद्य पदार्थों की जॉच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

कुशीनगर-सहायक आयुक्त खाद्य-।। ने बताया कि  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर के द्वारा आज फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जॉच जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थो के नमूनों की जॉच करते हुए खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गयी।
 
उन्होंने जॉच की गयी नमूनो के सम्बन्ध में बताया कि- नेबूआ राय गंज, खड्डा-अंतर्गत मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स के 02 नमूने लिए गए जो सभी मानक के अनुरूप सही पाए गए। इसी प्रकार मिठाई और नमकीन के 09 नमूने लिए गए जिसमे 06  मानक के अनुरूप पाए गए एवं 03 मानक के विपरीत पाए गए।
 
स्पाइस के 09 नमूने लिए गए जिसमे 06 सही और 03 मानक के विपरीत पाए गए। इसी प्रकार सीरियल अनाज के 11 नमूने लिए गए जिसमे 08 सही और 03 मानक के विपरीत पाए गए।  ऑयल घी वनस्पति का 01 नमूना लिया गया जो सही पाया गया। अन्य खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए गए जो सभी सही पाए गए।
 
इस प्रकार कुल 35 नमूनें संग्रहित किये गये जिसमें जॉच के दौरान कुल 26 नमूना पास पाये गये, तथा 09 नमूनें फेल पाये गये।
 
इस दौरान उपस्थित आम जन मानस के बीच खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया उक्त कार्यक्रम में खाद्य पदार्थों में मिलावट बचाने के घरेलू त्रिकोण एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों में बरती जाने वाली सावधानियां के प्रति जागरूक किया गया।
 
इस अवसर पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गौंड, अनु सेवक सुनील कुमार यादव व लैब टेक्नीशियन सुश्री प्रीति चौबे उपस्थित रहे । सहायक आयुक्त खाद्य-।। द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी ऑन वाले सचल खाद्य प्रयोगशाला दिनांक 4 दिसम्बर से 8 दिसम्बर 23 तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर संपूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।
Facebook Comments