Monday 6th of April 2026 03:04:58 PM

Breaking News
  • हिमंत बिस्वा शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार ,पवन खेर को दी जेल भेजने की चेतावनी |
  • UGC पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान कुछ संगठन भारत को इस्लामी राज्य  बनाना चाहतें हैं|
  • प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में बड़ी चेतावनी ,चार मई के बाद TMCके हर पाप का हिसाब होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2023 6:06 PM |   607 views

भोजपुरी भाषा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बैतालपुर /देवरिया-थापर, इण्टर कालेज बैतालपुर देवरिया में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच  के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द मणि त्रिपाठी ने किया।
 
विद्यालय में भोजपुरी भाषा और संस्कृति के प्रति आदर भाव पैदा करने, अपनी गौरवशाली संस्कृति के बारे में जानकारी देने के लिए भोजपुरी भाषा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
 
उत्कृष्ट लेखन के लिए छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट सारथी के संस्थापक संयोजक अंशुमाली द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
 
संगोष्ठी में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष कै वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य एवं भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य रमेश तिवारी ने अपना-अपना बिचार रखा।
 
नरसिंह ने कहा कि भोजपुरी हमारी मातृभाषा दुनिया की समृद्ध भाषा ओ में से एक है।हम लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति आदर भाव रखते हुए समृद्ध बनाने का सार्थक प्रयास करना चाहिए। इसके लिए भोजपुरी बोलना, लिखना और पढ़ना चाहिए।
 
कै वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी हमारी शान, पहचान और संस्कृति है। यह भोजपुरिया भाई- बहिनी के खून में है। मातृभाषा जीवन की आधारशिला होती है।इसकी उपेक्षा हमारे जीवन के विकास को अवरूद्ध कर सकता।
 
रमेश तिवारी ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान में सम्मान दिलाना हम सभी लोगों का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कवनो काम नाही होला भोजपुरिया बिना गीत सुनाया।
 
छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए अंशुमाली द्विवेदी ने कहा कि मातृभाषा भोजपुरी को आदर करने से ही आप जीवन को सफल बना सकते हैं। आप लोग पढ़े लिखे और एक आदर्श इन्सान बने, यही शुभकामना है।
 
संचालन डॉ रामचीज यादव ने किया। प्रधानाचार्य  गोविन्द मणि त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के सभी छात्र -छात्राओं को शुभकामना देते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया।
 
विद्यालय के चौबीस छात्र -छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। निधि यादव, आरोही सिंह, खुशी सिंह, अंजलि प्रजापति,,, खुशी गोंड, शिवानी चौहान, श्वेता कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रेया मणि, लाली मणि, करिश्मा सिंह, अनुराग सिंह, समीर , रौशनी विश्वकर्मा,अभय कुमार, प्रिया प्रजापति, सादिया खातून, छाया निषाद, संजना गोंड, नेहा यादव, मीना खातून,करन कुमार निधि यादव,थे।
 
इस अवसर पर ओमेंद्र सिंह, गणेश पाण्डेय, विनोद कुमार,मनोज गोंड, श्रीमती रिंकू यादव, राघवेन्द्र दूबे, तारकेश्वर कुमार, शिवाजी यादव, आनन्द नारायण, अखिलेश कुशवाहा, रणजीत कुमार राय, विनोद कुमार सोनकर,शाहिल अंसारी प्रेम प्रकाश मणि तिवारी उपस्थित थे। 
Facebook Comments