Saturday 7th of March 2026 03:09:52 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Nov 2023 4:55 PM |   266 views

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने पर सफाईकर्मी बर्खास्त

                                     फाइल फोटो 
देवरिया-  जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि सफाईकर्मी कांति देवी को सम्यक जांचोपरांत फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने की पुष्टि होने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि कांति देवी द्वारा शासनादेश में उल्लिखित नियम के विरूद्ध फर्जी कागजात जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र लगाकर सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त करने का आपराधिक कृत्य किया गया है जिसके लिये वे पूर्ण रूप से दोषी हैं।
 
डीपीआरओ ने बताया है कि अभिलेखानुसार कांति देवी को वेतन एवं अन्य मदों में मु0 5535323 (पचपन लाख पैंतीस हजार तीन सौ तेईस ) रू० का भुगतान किया गया है। कांति देवी को निर्देशित किया गया है कि उक्त शासकीय धनराशि जिला कोषागार, देवरिया के सम्बन्धित हेड में पत्र प्राप्ति के एक पक्ष के अन्दर जमा कराते हुए जमा रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
 
अन्यथा की स्थिति में उनसे उक्त धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति कराने की कार्यवाही प्रख्यापित कर दी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व कान्ती देवी का होगा।
 
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड रुद्रपुर को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अन्दर कांति देवी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Facebook Comments