Saturday 7th of March 2026 11:44:20 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2023 2:05 PM |   372 views

बराक ओबामा ने कहा कोई भी निर्दोष नहीं है, इस जंग में दोनों पक्षों का समान योगदान

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कोई कोई दूध का धुला नहीं है| गलती दोनों की है| ओबामा ने अमेरिकियों से इजराइल हमास युद्ध के बारे में सच्चाई स्वीकार करने का आग्रह किया| उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष नहीं है| इस जंग में दोनों पक्षों का समान योगदान है|

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने पॉडकास्ट पॉड सेव अमेरिका के साथ एक इंटरव्यू में कही| अपने पूर्व व्हाइट हाउस कर्मचारियों द्वारा होस्ट किए गए इस पॉडकास्ट में बराक ओबामा ने कहा कि इस युद्ध में किसी के हाथ साफ नहीं हैं| उन्होंने कहा कि इस जंग में हमास की कार्रवाई और फिलिस्तीनी इलाकों पर इजराइल का कब्जा दोनों भयानक और असहनीय थे|

इस संकट को हल करने का एकमात्र तरीका है सच्चाई को स्वीकार करना है| उन्होंने यह भी कहा कि यहूदी लोगों के इतिहास और यहूदी विरोध के पागलपन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है| दोनों पक्षों में निर्दोष लोग मर रहे हैं| ओबामा ने कहा कि अगर आप समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको पूरी सच्चाई जाननी होगी| आपको यह स्वीकार करना होगा कि किसी के हाथ धुले नहीं हैं| हम सभी कुछ हद तक इसमें शामिल हैं|

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चौंकाने वाला बयान दिया है| उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कोई कोई दूध का धुला नहीं है| गलती दोनों की है| ओबामा ने अमेरिकियों से इजराइल हमास युद्ध के बारे में सच्चाई स्वीकार करने का आग्रह किया| उन्होंने कहा कि कोई भी निर्दोष नहीं है| इस जंग में दोनों पक्षों का समान योगदान है|

बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने पॉडकास्ट पॉड सेव अमेरिका के साथ एक इंटरव्यू में कही| अपने पूर्व व्हाइट हाउस कर्मचारियों द्वारा होस्ट किए गए इस पॉडकास्ट में बराक ओबामा ने कहा कि इस युद्ध में किसी के हाथ साफ नहीं हैं|

उन्होंने कहा कि इस जंग में हमास की कार्रवाई और फिलिस्तीनी इलाकों पर इजराइल का कब्जा दोनों भयानक और असहनीय थे|

इस संकट को हल करने का एकमात्र तरीका है सच्चाई को स्वीकार करना है. उन्होंने यह भी कहा कि यहूदी लोगों के इतिहास और यहूदी विरोध के पागलपन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है| दोनों पक्षों में निर्दोष लोग मर रहे हैं|

ओबामा ने कहा कि अगर आप समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको पूरी सच्चाई जाननी होगी| आपको यह स्वीकार करना होगा कि किसी के हाथ धुले नहीं हैं. हम सभी कुछ हद तक इसमें शामिल हैं|

Facebook Comments