Saturday 7th of March 2026 11:35:21 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Oct 2023 2:01 PM |   520 views

पैरा एशियन गेम्स में राजस्थान की अवनि लेखरा ने जीता स्वर्ण पदक

हांगझू पैरा एशियन गेम्स 2023 चीन के हांगझू में शुरू हो गए हैं। इस बड़े आयोजन में भी भारतीयों का उत्साह देखने को मिल रहा है। शैलेश कुमार के ऊंची कूद में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब अवनि लेखरा ने भी शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड मेडल जीता है।भारत का चौथा स्वर्ण पदक

उन्होंने 249.6 अंकों के साथ टॉप किया। इस साल के एशियाई पैरा खेलों में यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक था। भारतीय पैरा एथलीट पिछली बार 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। 2018 में भारत ने 72 पदक जीते, जिसमें 15 स्वर्ण, 24 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल थे। इस बार भारत इस रिकॉर्ड को तोड़कर इससे ज्यादा मेडल लाना चाहेगा।

Facebook Comments