Saturday 7th of March 2026 01:43:15 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Oct 2023 6:18 PM |   309 views

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस सहित तमाम दल खुद अपना अस्तित्व बचाने मे लगे:- बृजभूषण शरण सिंह

बलरामपुर -एकदिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह बलरामपुर पहुंचे जहा कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। बृजभूषण शरण सिंह का पूर्व मंत्री हनुमत सिंह के आवास पर आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ0 धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं जिला मीडिया प्रभारी भाजपा डीपी सिंह बैस ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मंत्री हनुमत सिंह के भतीजे अखंड प्रताप सिंह द्वारा संचालित गौशाला का अवलोकन करते हुए अनुभवों को साझा किया तथा केसरी मिल्क प्लान्ट का भी भ्रमण किया।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि 2024 में पुनः पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि तमाम विरोधी विचार वाले दल एक साथ आकर गठबंधन भले ही बना लिए हैं,लेकिन एक दूसरे के साथ मिल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने पूर्व की साझा सरकारों का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस सहित तमाम दल खुद अपना अस्तित्व बचाने मे लगे हैं। ऐसे में समूचा विपक्ष भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के हित में सशक्त विपक्ष होना जरूरी है, परंतु विपक्ष की नीति से ऐसा प्रतीत नहीं होता है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हनुमत सिंह,हनुमानगढ़ी के महंत महेंद्र दास, बलरामपुर सदर से विधायक पलटू राम व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान सहित तमाम भाजपा नेता व वरिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Facebook Comments