Saturday 8th of November 2025 02:30:45 AM

Breaking News
  • बीजेपी ने बड़ी संख्या में वोटरों को बिहार भेजा ,वोट चोरी पर Aap के 3 बड़े खुलासे |
  • प्रियंका गाँधी की CEC ज्ञानेश कुमार को सीधी चेतावनी-शांति से सेवानिवृत्त नहीं होंगे आप |
  • भारतीय हॉकी के 100साल पूरे :मंडाविया बोले -देश को ओलम्पिक में मिली पहचान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Sep 2023 6:54 PM |   443 views

भोजपुरी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो- नरसिंह

देवरिया – भोजपुरी जागरण मंच के सदस्यों ने श्री कृष्ण उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया घाट रुद्रपुर , एम .पी महिला महाविद्यालय रुद्रपुर  , डी एन . इंटर कालेज रुदपुर ,राम जी सहाय पी. जी कालेज रुद्रपुर , सत्तासी इंटर कालेज रुदपुर  , बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कालेज इन्दुपुर , तथा राजकीय महिला महाविद्यालय में संपर्क कर भोजपुरी के विकास के लिए एक जुट होने की बात की |

भोजपुरी जागरण मंच देवरिया के संयोजक नर सिंह ने कहा कि दुनिया की ताकतवर भाषा भोजपुरी है |यह भारत के बाहर भी बोली जाती है | लेकिन यह दुःख की बात है कि भारत में भोजपुरी हासिये पर खड़ी है | आईये हम सब लोग मिलकर भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए इस आन्दोलन में शामिल हो जाए | ताकि भोजपुरी और भोजपुर क्षेत्रवासीओ के साथ न्याय हो और हम लोगो की महतारी भाषा भोजपुरी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हो जाए |

उक्त अवसर पर भोजपुरी जागरण के सदस्य कैप्टन विरेन्द्र सिंह , रमेश तिवारी के साथ विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकगणों में  बैकुण्ठ नाथ कुशवाहा , ब्रिजेश कुमार पाण्डेय , वेद प्रकाश कुमुद , गणेश शंकर शर्मा , अखिलेश कुमार , डॉ उदयभान , सुरेन्द्र मौर्य तथा कृष्ण मोहन आदि लोग प्रमुख रूप से  उपस्थित रहें |

Facebook Comments