Monday 20th of October 2025 01:57:25 AM

Breaking News
  • अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दीपोत्सव की मांग से बहस गरमाई|
  • 5.6 तीव्रता के भूकंप से अफगानिस्तान में तबाही |
  • त्रिपुरा में मालगाड़ी से दो करोड़ मूल्य का प्रतिबंधित कफ़ सीरप बरामद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 May 2023 7:33 PM |   590 views

बुद्ध पूर्णिमा

बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण  है |बैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का प्राकट्य हुआ था |इसलिए इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है |वैशाख पूर्णिमा को त्रिविध पावनी भी कहते है इसी दिन बुद्ध के जीवन की तीन घटनाएं घटी जन्म , ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण| 

गौतम बुद्ध ने लोगो को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया |बुद्ध ने अपने शिष्यों को पंचशील का पालन करने के लिए कहा | इसके पालन से व्यक्ति की आत्मिक उन्नति होती है |और वह ज्ञान पाने योग्य हो जाता है |

पंचशील के सिद्धांत है –

1 – हिंसा न करना |

2 – चोरी न करना |

3 – व्याभिचार न करना |

4 – झूठ न बोलना |

5 – नशा न करना |

  • मनोज मैथिल 
Facebook Comments