Monday 3rd of November 2025 07:56:09 AM

Breaking News
  • बिहार चुनाव से पहले बाहुबली अनंत सिंह को झटका ,14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया |
  • Elon musk साल के अंत में पेश करेंगे उड़ने वाली कार |
  • उत्तराखंड में अगले एक साल में 10-12 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी -मुख्यमंत्री धामी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Mar 2023 5:51 PM |   430 views

मेरे सनम

बड़ी मुश्किल से तुझको पाया सनम
देख तुझको ये दुनिया भुलाया सनम।
 
अंधियारे से जीवन तो घिरा था मेरा
तुमने ही तो उजाला है लाया सनम।
 
नज़रों के सामने तो सारी दुनिया थी
मेरे दिल को तू ही सिर्फ भाया सनम।
 
ख़्वाबों में अक्सर ऐसे खो जाती हूं मैं
ख़्वाब से मुझको तुमने जगाया सनम।
 
गैरों की तरह तुमने ना छोड़ा साथ मेरा
हर कदम पर मेरा साथ निभाया सनम।
 
आकर जीवन में मेरे लाए ऐसा सवेरा
हर सपने को सच कर दिखाया सनम।
                                               
                                                                – दिव्या चौबे 
Facebook Comments