Tuesday 10th of March 2026 03:06:06 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2023 5:37 PM |   831 views

कुशीनगर के छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

कुशीनगर – राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर  द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज  लार्ड बुद्धा सी. बी. नेशनल पब्लिक स्कूल, कुशीनगर के छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भगवान बुद्ध पर सुंदर चित्रांकन किए।

प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर के असिस्टेंट प्रो. डॉ चंद्र प्रकाश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार संजना सिंह व द्वितीय पुरस्कार रिद्धि प्रजापति, तृतीय पुरस्कार अरविंद विश्वकर्मा को  सांत्वना पुरस्कार अंगीरा गुप्ता व गौरी गौड़ को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर धनन्जय मिश्र, राजेश सिंह, राजेश यादव, श्रीमती मिना पांडेय, साधना विश्वकर्मा, अंजली दुबे आदि शिक्षक एवं शिक्षिकायें तथा मीरचंद, नसीरुद्दीन बेग आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments