Tuesday 3rd of March 2026 08:11:27 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Feb 2023 6:01 PM |   329 views

जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चे बीमार

कुशीनगर-जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से दर्जनों स्कूली बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया। जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर बच्चों को देखा गया व स्थिति का जायजा लिया गया।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि तुर्कपट्टी स्थित लोटस पब्लिक स्कूल के बच्चे उक्त फल के बीज खाने से उल्टी – दस्त की शिकायत होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
 
तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर व स्वस्थ हैं।
 
मौके पर उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Facebook Comments