Wednesday 4th of March 2026 12:22:12 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Jan 2023 6:27 PM |   884 views

1 फरवरी  से 31 मार्च 2023 तक स्वच्छता का डोर-टू-डोर अभियान

देवरिया -नगर क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत 1 फरवरी 
से 31 मार्च 2023 तक “10 तक” डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाना है के क्रम में आज नगर पालिका परिषद, देवरिया के पं०दीनदयाल सभागार में प्रोत्साहन समिति सदस्यो के अतिरिक्त समस्त सफाई नायक गण एवं समस्त वाहन चालक गण उपस्थित रहें।

उक्त बैठक में सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द,  राजीव कुमार शुक्ला,  राज प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धकश्री अनमोल रत्न सिंह,जिला समन्वयक मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा 10तक डोर-टू-डोर अभियान के विषयगत बताया गया|तथा प्रोत्साहन समिति के सदस्यों को उक्त अभियान के अन्तर्गत होने वाले डोर-टू-डोर कलेक्शन एवं पूर्णत्या सोर्स सेग्रीगेशन के विषयगत बताया गया।10तक डोर-टू-डोर अभियान तीन चरणों में होगा।

जिसमें प्रथम चरण  01 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक चलेगा जिसमें डोर-टू-डोर अभियान का भव्य शुभारम्भ करते हुए जनमानस में इसके विषयगत जन जागरूकता का अभियान व प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।

द्वितीय चरण में घर-घर जाकर प्रोत्साहन समिति के सदस्यो तथा नगर पालिका द्वारा गठित
स्वच्छता चैम्पियन के माध्यम से जन सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी व आम जनमानस को सहभागिताहेतु सहमत कराया जायेगा।

तृतीय चरण 04 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। इस चरण में वे व्यक्ति जो डोर-टू-डोर अभियान व सोर्स सेग्रीगेशन में सहयोग नहीं करेगा, कूड़ा सड़क पर फेकेगा को नगर पालिका द्वारा गठित टीम द्वारा चालान किया जायेगा।

 

Facebook Comments