Saturday 7th of March 2026 03:34:37 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jan 2023 6:34 PM |   523 views

स्वर्गीय कल्याण सिंह एक जुझारू एवं संघर्षशील जनप्रतिनिधि  थे- केशव मौर्य

लखनऊः -उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैंप कार्यालय सात- कालिदास मार्ग पर ,राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह (बाबू जी) के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह( बाबू जी )संघर्षशील एवं जुझारू जनप्रतिनिधि  थे।उन्हें राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन संघर्षों से भरा रहा ।उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया । मौर्य ने स्वर्गीय कल्याण सिंह  की जन्म तिथि के अवसर पर  उनके व्यक्तित्व  व कृतित्व पर प्रकाश डाला |

केशव प्रसाद मौर्य ने आज  2-माल एवन्यू पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे  पहुंचकर स्वर्गीय कल्याण सिंह( बाबू जी) के चित्र पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि अर्पित की।

Facebook Comments