Saturday 7th of March 2026 11:53:50 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2022 5:48 PM |   566 views

छः आर०सी०सी० नाले का लोकार्पण किया गया

देवरिया -आज  नगर पालिका परिषद, देवरिया के वार्ड सं0 – 05 सोमनाथ नगर में सांसद डा० रमापति राम त्रिपाठी व नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह द्वारा 1,33,63,369.00 (एक करोड़ तैंतीस लाख तिरसठ हजार तीन सौ उनहत्तर रू0) की लागत से बने छः अदद आर०सी०सी० नाले का लोकार्पण किया गया।

पालिकाध्यक्ष अलका सिंह व अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह क्षेत्रीय सभासद गोविन्द चौरसिया के साथ वीरेन्द्र सिंह, बन्टी जायसवाल व पिन्टु सिंह ने  सांसद  का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।

अपने उद्बोधन मे पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि मोदी  व योगी के डबल इंजन वाली सरकार में विकास की गंगा बह रही है। लगभग सभी वार्डों में नाला, नाली, खड़न्जा, पिच व आर०सी०सी० सड़क आदि निर्माण कार्यों से संतृप्त किया जा चुका है। अब उनका प्रयास समस्त वार्डों में शत्प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने की है। जल जमाव से निजात हेतु पालिका का प्रयास सराहनीय रहा है।

कार्यक्रम में पालिका के सहायक अभियन्ता (सिविल) जयराम यादव, अवर अभियन्ता पूजा, अरूण सिंह, निर्माण लिपिक कनक बिहारी कुशवाहा के साथ भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, डॉ० गंगा शरण पाण्डेय, डॉ० प्रवीण निखर, अम्बिकेश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, जयप्रकाश मिश्र, जयसिंह यादव, दिनेश सिंह, राजेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, मारकण्डेय गिरि, बलराम राय, विजय, यादव, बिट्टू चौरसिया, पवन मिश्रा, जसवंत यादव, छोटेलाल चौहान, विनय चौबे, धनजी वर्मा, लल्लन शर्मा, विनय गिरि, रवि चौरसिया, एजाज अहमद, राजेश राजभर, मोनू यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments